
हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़ निवासी जोध सिंह चिलवाल की सांप के काटने से हुई मृत्यु के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जोध सिंह चिलवाल, स्वर्गीय लछम्म सिंह चिलवाल के पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और मृतक के परिजन मौजूद रहे।