आशीर्वाद के दीयों से रोशन हुआ नैनीताल, जिले में जले 2.51 लाख दीपक
नैनीताल, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया।
नैनीताल शहर में 51 हजार दीपक जलाए गए। नैनी झील के चारों ओर दीपकों की रोशनी से सरोवर नगरी का नजारा मनमोहक हो गया। वहीं पूरे जिले में 2 लाख 51 हजार दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, बीडीओ हर्षित गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
