Advertisement

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे बारिश का येलो अलर्ट, 11 जिलों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। 15 अगस्त रात 10:20 बजे से 16 अगस्त रात 1:20 बजे तक चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज बारिश हो सकती है। विशेष रूप से भटवाड़ी, कर्णप्रयाग, थराली, कौसानी, कपकोट, धौन, गोचर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के दौरान सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *