Advertisement

ऑरेंज अलर्ट: अगले तीन घंटों में उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश, बिजली और आंधी-तूफान की चेतावनी

देहरादून, 27 जुलाई। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों (शाम 6:10 बजे से रात 9:10 बजे तक) के लिए उत्तराखंड के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। विशेष रूप से लिट्टी, हल्द्वानी, किच्छा, रुद्रपुर, कौसानी, बनकोट, लोहारखेत, थराली, टनकपुर, खटीमा तथा आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से परहेज करने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *