Advertisement

लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल का जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में फल वितरण व वृक्षारोपण किया
लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र नंदन दुर्गापाल का जन्मदिन सोमवार को सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया, बिंदुखत्ता, लालकुआं और बरेली रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
दिनभर नंदन दुर्गापाल के आवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। देर रात तक शुभचिंतकों का आना-जाना जारी रहा और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर नंदन दुर्गापाल ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए कुष्ठ आश्रम पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। बाद में समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, कैलाश दुम्का, कमल दुम्का, बसंत जोशी, अमित वोहरा, घनश्याम फुलारा, चंचल सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता, देवेंद्र नैनवाल, प्रतीक जोशी, दीपेश कबड़वाल, हरीश तिवारी, कैलाश सिंह, विनोद मेहता, कैलाश बमेटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *