Advertisement

हरिद्वार

गंगा में बह रहे किशोर को जल पुलिस( आपदा राहत दल) ने सकुशल बचाया

विष्णु घाट पर स्नान के दौरान तेज बहाव में फिसलकर गंगा में बहा किशोर, राहत दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आज दिनांक 15.06.2026 को समय लगभग 04:10 बजे विष्णु घाट, हरिद्वार पर स्नान कर रहे मुनीम पुत्र श्री सोरीन, निवासी ग्राम प्यानी चुंगी, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) का पैर गंगा किनारे रेलिंग के पार स्नान करते समय फिसल गया, जिससे वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। दल के जवानों ने बिना समय गंवाए गंगा में बह रहे किशोर तक पहुंचकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

राहत दल की सूझबूझ, साहस एवं त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जवानों के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू टीम

  1. उप निरीक्षक इखलाक मलिक
  2. ⁠हेड कांस्टेबल निर्दोष कुमार
  3. ⁠हेड कांस्टेबल रवि वालिया
  4. ⁠कांस्टेबल अंकुर चौधरी
  5. ⁠कांस्टेबल चित्रमोहन

हरिद्वार में तैनात सुरक्षा एवं आपदा राहत बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः तत्पर है। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा रेलिंग के पार जाकर स्नान न करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *