Advertisement

चम्पावत। जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा में एक मेडिकल संचालक ने नाबिलग बालिका के साथ कथितरूप से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। इधर घटना का पता चलते ही क्षेत्र के लोगों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की दुकान में प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच स्थिति संभाल ली। हालात को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी की दुकान को सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राज मुशर्रफ के रूप में हुई है, जो बनबसा में मेडिकल स्टोर चलता है। नाबालिग बालिका के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद से ही स्थानीय जनता और विभिन्न हिंदू संगठनों में आक्रोश बना हुआ है। राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाठक और बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता ने घटना पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
बनबसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गहन जांच कर आरोपी राज मुशर्रफ के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने बताया है कि आरोपी राज मुशर्रफ के विरुद्ध पोस्को एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 75 (1) के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *