Ad

बड़ी खबर(लालकुआं) महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, किया पुतला दहन ।


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
लालकुआं। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग के लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हुई है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में राहत देकर आम जनता को राहत पहुंचानी चाहिए।
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस महामंत्री सईद सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, रविशंकर तिवारी, बीना जोशी, नरेश चौधरी, गुरदयाल मेहरा, राजकुमार शर्मा, विशाल झा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, खीमानंद डुम्का सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad