Advertisement

आलमस तिराहे के पास सड़क हादसा, धनोल्टी पुलिस ने घायल चालक को पहुंचाया अस्पताल
टिहरी जनपद के धनोल्टी थाना क्षेत्र में आलमस तिराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धनोल्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की तत्परता से घायल को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। टिहरी पुलिस ने एक बार फिर आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के अपने दायित्व का परिचय दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *