Advertisement

सर्वानंद घाट के पास चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
हरिद्वार, । हरिद्वार में शनिवार को सर्वानंद घाट के निकट एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संबंधित विभागों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में आग लगने के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया। वर्तमान में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *