Ad

(बड़ी खबर)टीटीई की सतर्क नजर से नहीं छिप सकी नावलिग युवतियां, वे टिकट यात्रा करते पकड़ी गई दोनों ।।


समाचार सारांश टीम नेटवर्क

टीटीई की सतर्कता से दो लापता नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण मिला।

यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वहन करते हुए आज दिनांक 30 मई 2026 को गाड़ी संख्या 15622 (आनंद विहार टर्मिनल–कामाख्या एक्सप्रेस) में यात्रा कर रही दो नाबालिग बालिकाओं को टीटीई स्टाफ की सतर्कता एवं संवेदनशीलता के कारण सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।
गाड़ी में अपनी ड्यूटी पर मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर हेडक्वार्टर के तैनात टीटीई श्री राजेश कुमार सिंह,श्री सचिन कुमार, श्री वीरेन्द्र कुमार मौर्या को टिकट चैकिंग के दौरान कोच संख्या S-6 में बर्थ संख्या 73 पर दो नाबालिग बालिकाएं नेहा ( 16 वर्ष), साहिमा ( 16 वर्ष) बिना टिकट यात्रा करती हुई मिलीं। दोनों बालिकाएं गुमसुम सीट पर बैठीं थी तथा कोई टिकट नहीं था, तब पूछताछ के दौरान बालिकाओं द्वारा संतोषजनक जानकारी न दिए जाने पर टीटीई स्टाफ को संदेह हुआ। आगे की पूछताछ एवं बालिकाओं के परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बालिकाएं पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थीं तथा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना मधु विहार, दिल्ली में दर्ज कराई गई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीटीई स्टाफ द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया एवं आरपीएफ तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। गाड़ी के सीतापुर स्टेशन पहुंचने पर दोनों बालिकाओं को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीतापुर पर पहुंचाकर चाइल्ड हेल्पलाइन, सीतापुर के प्रतिनिधियों श्री आशीष मिश्रा एवं प्रीति यादव की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर सुपुर्द कर दिया गया।
मुरादाबाद मंडल प्रशासन ने इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए संबंधित टीटीई स्टाफ की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है। उनकी सजगता के कारण दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया जा सका तथा उन्हें उचित देखरेख एवं सहायता उपलब्ध कराई गई।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad