Advertisement

लालकुआं में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के बमेटाबंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बने एक कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के गौना निवासी जीवन कुमार, जो इंडियन ऑयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30) और दो छोटे बच्चों के साथ हल्दूचौड़ स्थित एक कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मुन्नी देवी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर था। महिला की अचानक मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *