Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, बीटेक व पॉलीटेक्निक डिग्रीधारक निकले स्मैक तस्कर
टिहरी गढ़वाल, 13 अप्रैल:
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी उच्च शिक्षित हैं, जिनमें एक बीटेक और दूसरा पॉलीटेक्निक डिग्रीधारक है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 12/13 अप्रैल 2026 की रात मठियाली तिराहा चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK07 DU 9209, अपाचे) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की सीट के नीचे से 2.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित उनियाल और अजय विष्ट, निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमित बीटेक और अजय पॉलीटेक्निक डिग्रीधारक है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना छाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जन-जागरूकता का संदेश
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। अचानक खर्च बढ़ना, देर रात बाहर रहना या संदिग्ध मित्र मंडली जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें।
युवाओं को संदेश देते हुए पुलिस ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है और अपराध की ओर धकेलता है। कानून भी सख्त है और एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *