Advertisement

मठिया मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
[पालिया कलां], 3 अप्रैल 2026। श्री बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय दिवस शुक्रवार को मठिया मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हनुमत सेवा मंडल द्वारा रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का सामूहिक पाठ विधि-विधान से संपन्न कराया गया।


कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी मयंक अवस्थी, कानपुर से पधारे वरिष्ठ आचार्य, मंडल के संस्थापक निरंकार प्रसाद बरनवाल, प्रबंधक सक्षम शुक्ला, व्यवस्थापक शिवम अग्निहोत्री सहित कैलाश चंद्र गुप्ता, रामसागर गांधी, अभिषेक मिश्रा, रोहित कुमार और विश्वकांत त्रिपाठी समेत कई सेवादार उपस्थित रहे।
इस दौरान मठिया मंदिर के वरिष्ठ सेवादारों एवं समाजसेवियों—आलोक मिश्रा, रमेश कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के अंत में मठिया मंदिर समिति द्वारा हनुमत सेवा मंडल के सेवादारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलयुग के साक्षात भगवान माने जाने वाले श्री हनुमान जी का गुणगान करते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *