कोतवाली मंगलौर

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रमजान के दौरान पुलिस की कामयाबी, कलयुगी बाप धरा

सौतेले पिता पर डेढ़ साल के बच्चे की हत्या करने का है आरोप

कथित आरोपी पर पुलिस ने ₹5000/- का इनाम किया था घोषित

मंगलौर निवासी महिला द्वारा कोतवाली मंगलौर में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पति फैजान पर डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या करने के आरोप लगाते हुए बताया था कि आरोपी फैजान बच्चे का सौतेला पिता है। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली मंगलौर पर धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

बच्चे की हत्या से जुड़े इस जघन्य मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली मंगलौर पुलिस को तत्काल टीमें गठित कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए। ताबड़तोड़ दबिश देने के बावजूद शातिर आरोपी के लगातार ठीकाने बदलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी पर 05 हजार रु0 की ईनाम की घोषणा की गई।

प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी की तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 20-03-26 को आरोपी फैजान को मु0नगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को नियम अनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है

ये थी हत्या की वजह-
पूछताछ करने पर सामने आया कि हत्यारोपी के महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति की मौत होने पर आरोपी ने महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ वक्त बाद दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर लगातार झगड़े होने व पूर्व पति से जन्मे बच्चे की खाने पीने की व्यवस्था करने की वजह से आरोपी काफी परेशान था।
17 फरवरी को सौतेले बेटे के रोने व चुप कराने का प्रयास करने पर भी चुप न होने पर हत्यारोपी ने गुस्से में आकर पहले तो बच्चे पर चांटे मारे लेकिन बच्चे के और ज्यादा रोने पर आरोपी ने बच्चे की छाती पर लात मार दी और उसे जान से मार दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की लाश को बिस्तर पर लेटा दिया और वहां से फरार हो गया।

पकड़ा गया हत्यारोपी-
फैजान पुत्र तुफैल निवासी ग्राम मुजेडा थाना मीरापुर जिला मु0नगर उ0प्र0

पुलिस टीम-
1- प्रभारी अमरजीत सिह
2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3- उ0नि0 अशोक सिरसवाल
4- हे0कानि0 शूरबीर
5- कानि0 पुनीत सेवाल
6- कानि0 मनीष
7- कानि0 दिनेश चौहान

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *