Ad

(दुस्साहस)हल्द्वानी में कर रहे थे महिला का पीछा, की बदसलूकी. गिरफ्तार ।।


हल्द्वानी में महिला से अभद्रता व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। स्टेडियम रोड पर एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 मार्च 2026 की है, जब घर लौट रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों ने पीछा कर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय फर्त्याल (31 वर्ष) निवासी फतेहपुर, थाना मुखानी तथा अजय सिंह थापा (30 वर्ष) निवासी बड़ी मुखानी, पीली कोठी के रूप में हुई है।
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दोनों को शांति भंग करने के आरोप में धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद 18 मार्च 2026 को पीड़ित पक्ष मयंक भंडारी और रक्षिमी आर्य की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 95/2026 दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर हुड़दंग करने और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad