Ad

युवती का बनाया दुष्कर्म का वीडियो,करने लगा ब्लैकमेल, मामला दर्ज ।।


मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एक मल्टीनेशनल कंपनी के प्रबंधक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर रिश्तेदारों को वायरल कर दिया। युवती ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उक्त कॉलोनी निवासी युवती के अनुसार कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने खुद को एक नामचीन मल्टीनेशनल कंपनी में प्रबंधक बताया। युवक ने युवती को कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी लगवाने का ऑफर दिया। आरोपी युवती को साक्षात्कार के लिए कार से अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ देकर कार में दुष्कर्म कर वीडियो फोटो बनाए। आरोपी वीडियो फोटो वायरल

करने की धमकी देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने साहस जुटाकर विरोध किया तो आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो फोटो उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिए। घटना से युवती सदमे में आ गई और उसने घर से निकलना बंद कर दिया। आरोपी युवक घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad