Advertisement

जनपद पिथौरागढ़, बंगापानी में वाहन दुर्घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

15 मार्च को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना मिली कि बंगापानी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस पर पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

घटनास्थल पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दो घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया था। SDRF टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार से दो मृतकों के शव निकालकर मुख्य सड़क तक पहुँचाया गया, जहां से इन्हें जिला पुलिस को सुपर्द किया गया।

कार में कुल चार लोग सवार थे। मृतकों में से एक की पहचान मुनस्यारी निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी (पुत्र राम सिंह नेगी) के रूप में हुई है। शेष तीन व्यक्तियों (दो घायल और एक मृतक) का नाम-पता अज्ञात है, जिनकी पहचान की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *