Advertisement

उत्तर प्रदेश के तीन युवकों ने देवप्रयाग में उड़ाई बाइक, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)। उत्तर प्रदेश के तीन युवकों ने उत्तराखंड आकर देवप्रयाग क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की रात्रि में ग्राम पाली, बछेलीखाल निवासी सुरमान सिंह की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल संख्या UK07AC-7835 (सुपर स्प्लेंडर) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब 12:58 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिए।
पीड़ित की तहरीर पर थाना देवप्रयाग में मु0अ0सं0 03/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बछेलीखाल के पास हल्दुपूठ तोक, एनएच-07 पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन शर्मा, उज्ज्वल पंवार और प्रशांत पंवार (सभी निवासी दोघट, बागपत, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) बरामद कर ली है। मामले में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *