Ad

बड़ी खबर(उत्तराखंड)महंगी बाइकों के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे ।।


महंगी बाइकों के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

डोईवाला क्षेत्र मे हुयी वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटरसाईकिल हुई बरामद

कोतवाली डोईवाला

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 29.01.26 को वादी श्री हितेष बिष्ट निवासी नत्थुवावाला मिंयावाला चौक कोतवाली डोईवाला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मियांवाला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से अज्ञात चोर द्वारा उनकी बुलेट थडरबर्ड UK07DK-7115 रंग लाल को चुरा लिया गया है।  प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-25/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
  घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 14.02.2026 को लक्ष्मण सिद्ध मन्दिर के पास, हर्रावाला पर प्रभावी वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त मांगेराम पुत्र सुरेंद्र पाल उम्र 22 वर्ष  को घटना में चोरी की गई मोटर साईकिल के गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे महंगी बाइकें चलाने का शौक है तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए ही उसके द्वारा उक्त बाइक को चोरी किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त विवरण :-
मांगेराम पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी पटलोकर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, हाल ग्राम गोली थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी विवरण :-

01 : घटना में चोरी की गई बुलेट थडरबर्ड UK07DK-7115

पुलिस टीम

01- उ0नि0 रघुवीर सिंह
02- हे0क0 जसपाल पवांर
03- कानि0 सत्यवीर सिंह
04- कानि0 कुलदीप कुमार
05- कानि0 सचिन सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad