Ad

उत्तराखंड NEET PG काउंसलिंग के तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी ।।


उत्तराखंड NEET PG 2025 काउंसलिंग के तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम जारी
देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन विश्वविद्यालय (HNBUMU) ने NEET PG-2025 (MD/MS/पोस्ट MBBS डिप्लोमा/पोस्ट DNB) के लिए उत्तराखंड राज्य केंद्रीकृत काउंसलिंग के तृतीय चरण (राउंड-III) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड-III के लिए पंजीकृत एवं पात्र अभ्यर्थी 7 फरवरी 2026 की रात 10 बजे से 11 फरवरी 2026 की शाम 8 बजे तक (सर्वर समय अनुसार) ऑनलाइन चॉइस फिलिंग व लॉकिंग कर सकेंगे।


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक डेटा प्रोसेसिंग 12 और 15 फरवरी 2026 को की जाएगी, जबकि सीट आवंटन परिणाम 16 फरवरी 2026 को रात 8 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में 19 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जॉइन करना होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देश भारत सरकार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। वेबसाइट पर जारी नवीनतम सूचना ही मान्य होगी और वही पूर्व में जारी नियमों का स्थान लेगी।
काउंसलिंग बोर्ड ने यह भी बताया कि NEET PG-2025 में कट-ऑफ प्रतिशत कम किए जाने के बाद, यह काउंसलिंग NBE के 13 जनवरी 2026 के नोटिस के अनुरूप कराई जा रही है।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवार नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hnbumu.ac.in� पर अपडेट देखते रहें।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड की जानकारी और कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad