हल्द्वानी: गौला नदी में आज सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति सड़क से फिसलकर नदी में गिरा होगा, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।इस घटना के बाद वार्ड नंबर 24 के पार्षद सलीम सैफी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि चोरगलिया रोड से गोला पुल को जोड़ने वाला मार्ग, जो पिछले वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था, अब भी खतरनाक स्थिति में है। गोला नदी का बहाव उस मार्ग का एक हिस्सा काट चुका है, जिससे गौलापार क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सलीम सैफी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ बांस लगाए गए हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से पार कर खतरनाक क्षेत्र में जा सकता है। उन्होंने मांग की है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द मजबूत क्रैश बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं

Related Posts
बड़ी खबर(उत्तराखंड) लोमहर्षक कांड, पत्नी की करी हत्या. अपनी भी जान लेने की करी कोशिश ।।
समाचार सारांश टीम नेटवर्कउत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति…
(बड़ी खबर)फिर फंसी युवती. हुई गर्भवती,आरोपी ने कराया गर्भपात ।।
आलम ने प्रेम सिंह बनकर किया युवती का यौन शोषण, शिकायत पर धमकाया—कहा कर दूंगा टुकड़े-टुकड़े बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र…
बड़ी खबर(हल्द्वानी) रिटायरमेंट के 28 लाख और पत्नी के जेवर बेच लगा दिए शेयर मार्केट में. ढूबे पैसे तो कर दिया कांड ।।
हल्द्वानी (समाचार सारांश) शहर में महिलाओं से हुई चैन स्नेचिंग की घटना मैं लिफ्ट एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार…

