Ad

बड़ी खबर(देहरादून) अब इस विभाग में हुए बड़े तबादले ।


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अभियंताओं के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और खंडों में तैनात अधिशासी एवं सहायक अभियंताओं को जनहित एवं विभागीय कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

किसका कहां हुआ तबादला

आशुतोष – राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी से प्रमुख अभियंता कार्यालय, देहरादून।

महेन्द्र कुमार – प्रमुख अभियंता कार्यालय, देहरादून से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, हल्द्वानी।

मनीष डोगरा – देहरादून से निर्माण खंड, थराली।

आदर्श गोपाल – देहरादून से बेरीनाग।

दीपक कुमार – हरिद्वार से टिहरी।

योगेश कुमार – टिहरी से हरिद्वार।

नवीन ध्यानी – गोपेश्वर से निर्माण खंड, बड़कोट।

तनुज कम्बोज – निर्माण खंड, बड़कोट से गोपेश्वर।

विभोर गुप्ता – हल्द्वानी से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।

दीपक कुमार जोशी – लोहाघाट से एडीबी निर्माण खंड, अल्मोड़ा।

महेश चंद्र जोशी (सहायक अभियंता) – पीआईयू ठुलीगाड़, टनकपुर से निर्माण खंड, थराली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad