तीन दिवसीय टैलेंट हंट व क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
हल्द्वानी, 18 अप्रैल। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर में नारायणी सेना के तत्वावधान में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट हंट एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम हीरानगर ने कप्तान थप्पा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं जे.के. टाइटन्स (कप्तान उमंग, उपकप्तान द्विज) ने भी पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टैलेंट हंट के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डांस (सोलो) में 5 से 8 आयु वर्ग में प्रात्युशा उनियाल प्रथम, रुशिका बिष्ट व योगिता द्वितीय तथा त्रिशा बिष्ट तृतीय रहीं। 9 से 13 आयु वर्ग में गुंजन आर्या प्रथम, प्राची द्वितीय और रिधिमा काठ्यात तृतीय रहीं। 14 से 18 आयु वर्ग में तनिष्क सक्सेना प्रथम, माही आर्या द्वितीय व वंश तृतीय रहे।
डुओ प्रतियोगिता में यश डांस अकैडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कशिश पाठक व आध्या मेहता द्वितीय तथा पारिधि व परिनिता रावत तृतीय रहीं। ग्रुप जूनियर वर्ग में केवीएम स्कूल ग्रुप प्रथम और डी एंड डी स्मॉल गर्ल द्वितीय रहे। ग्रुप सीनियर में वाइब डांस सेंटर प्रथम, यश डांस अकैडमी (ग्रुप-2) द्वितीय और डीएनडी डांसिंग दीवा तृतीय स्थान पर रहे।
गायन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रथम व वंश द्वितीय रहे, जबकि इंस्ट्रूमेंट प्ले में हृदयांश ने स्थान प्राप्त किया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में तनुज प्रथम और नमन बिष्ट द्वितीय रहे। झांकी प्रतियोगिता में शन्वी सिंह प्रथम व भाविका भट्ट द्वितीय रहीं।
रेस प्रतियोगिता में रुद्रांश, युग पटेल व इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि त्रिशा बिष्ट, दिव्यांशी व आरव द्वितीय और मृदुला तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन नारायणी सेना के संस्थापक अध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह बिष्ट व महिला अध्यक्ष महक चावला के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दिव्या, युवराज, चिराग, काव्य, मोनिका, फाल्गुनी व रेखा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
बड़ी खबर(हल्द्वानी) तीन दिवसीय टैलेंट हंट व क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा


