Ad

बड़ी खबर(लालकुआं) दुकान में घुसकर हमले की तोड़फोड़,गंभीर घायल।।


Lalkuan
बाजार में आये हथियारों से लैस चार युवकों ने कॉस्मेटिक व्यापारी की दुकान में घुसकर उसके ऊपर पाटल से हमला कर दिया जिस व्यापारी के सर में पाटल लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जहां इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इस दौरान हमलावरों ने व्यापारी के दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की । इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने तीन युवकों को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की है उक्त घटना से व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

घटना के बाद व्यापारी नेता भी कोतवाली पहुंच गए। फिलहाल घायल दुकानदार को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है लाइनपार स्थित चूड़ी एवं कॉस्मेटिक सेंटर के संचालक रेहान अपनी दुकान में बैठा था। तभी चार युवक उसकी दुकान में आए और पाटल से सिर में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, व्यापारियों का कहना है कि दुकानदार के सिर में पाटल से प्रहार करने के पश्चात उक्त युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। तथा दुकान के बाहर से काफी देर तक पाटल लहराई जब व्यापारी एकत्र हुए तो उक्त युवक भागने लगे जिनमें से तीन को लोगों ने पकड़ लिया।

जबकि चौथा भागने में सफल हो गया।पकड़े गए तीनों युवकों को कोतवाली लालकुआं पहुंचाया गया है। हमलावर सभी युवक बिंदुखाता के बताए जा रहे हैं।वही गंभीर रूप से घायल रिहान को अस्पताल ले जाया गया हैं। इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि लाइनपार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जबकि घायल युवक को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad