वीकेंड ट्रैफिक एडवाइजरी: हल्द्वानी-काठगोदाम, कैंची धाम, भवाली व भीमताल के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी।
1- वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान
नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.05.2026 व 31.05.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
1- प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
2- पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 08:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।
3- मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।
4- बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
5- रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से NH 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
6- रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
7- दिनांक 30/31.05.2026 को एलपीजी वाहनों के अलावा समस्त आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
8- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
9- दिनांक 30/31.05.2026 को समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी भेजा जाएगा।
2- कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक वीकेंड के दौरान यातायात एवं डायवर्जन प्लान यातायात शाखा भवाली/भीमताल जनपद नैनीताल।
1- प्रत्येक वीकेंड के दौरान (शनिवार/रविवार) को कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
2- प्रत्येक वीकेंड के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय–समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
4- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।
5- वीकेंड में टेक्सी दोपहिया कैंची धाम में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे टेक्सी दोपहिया को सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जायेगा।
समस्त पर्यटकों/आमजनमानस/वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान हल्द्वानी- काठगोदाम,कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात एवं डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।


