Ad

दुखद (हल्द्वानी) लद्दाख घूमने गए बैंक्विट हॉल कारोबारी का निधन परिवार में कोहराम।।


हल्द्वानी में शोक: लद्दाख घूमने गए बैंक्वेट हॉल संचालक की मौत, ऑक्सीजन लेवल गिरने से बिगड़ी तबीयत


हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के देवला तल्ला निवासी 36 वर्षीय महेंद्र सिंह नौला की लद्दाख यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार शाम उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह नौला अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ घूमने के लिए लद्दाख गए हुए थे। उनके साथ पत्नी मोनिका, दो बेटियां, पड़ोसी रोहित बिष्ट और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। बुधवार शाम अचानक महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लेवल काफी कम होने की जानकारी दी।
चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र क्षेत्र में “महादेव” नाम से बैंक्वेट हॉल संचालित करते थे और सामाजिक रूप से काफी मिलनसार व्यक्ति थे।
घटना के बाद परिजनों ने सांसद Ajay Bhatt से संपर्क कर मदद मांगी। सांसद के प्रयासों से महेंद्र का शव लद्दाख से दिल्ली और वहां से हल्द्वानी पहुंचाया गया।
महेंद्र की असमय मौत से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad