Ad

बड़ी खबर(देहरादून)पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित कॉरिडोर देवभूमि के विकास का एक्सप्रेस वे : भट्ट


पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित कॉरिडोर देवभूमि के विकास का एक्सप्रेस वे : भट्ट

ऐतिहासिक सौगात पर देवभूमि ने किया पीएम का दिल खोल कर सम्मान!

विकसित उत्तराखंड की रफ्तार अब कोई कम नहीं कर सकता!

मीन मेख वाली कांग्रेस को विकास की आदत डालनी होगी: भाजपा

देहरादून 14 अप्रैल। भाजपा ने पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को देवभूमि के विकास का एक्सप्रेस वे बताया हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, अब विकसित उत्तराखंड की रफ्तार कोई कम नहीं कर सकता है। वहीं इस ऐतिहासिक सौगात पर भी मीन मेंख निकालने वाली कांग्रेस को नसीहत दी कि अब उनको भी उस विकास की आदत डाल लेनी चाहिए जिसे जनता अनुभव कर रही है।

उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया में कहा, आज बहुप्रत्याशित एक्सप्रेस वे से देहरादून पहुंचने के साथ ही उत्तराखंड के दशक का आगाज हो गया है। क्योंकि ये विकास का वो हाइवे है जिसपर व्यवसाय ही नही पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं की गाड़ी भी तेज गति से दौड़ने वाली हैं। इसी तरह पीएम द्वारा लोकार्पित टीएचडीसी पावर प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाएं भी बताती हैं कि विकसित भारत निर्माण के लिए विकसित उत्तराखंड की गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

उन्होंने इस दौरे को पीएम द्वारा दी आर्थिक सौगात के साथ देवभूमिवासियों की मेहमाननवाजी के लिए भी अभूतपूर्व बताया। अपने संरक्षक दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के लिए जिस तरह का जोश और उत्साह देखा गया, वह इतिहास सृजन करने वाला रहा। जितनी बड़ी सौगात आज पीएम ने उत्तराखंड को दी, उतनी ही शिद्दत से प्रदेश की जनता ने पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत किया है। जनसंख्या की दृष्टि से छोटा शहर होने के बावजूद राजधानी में आज पार्टी कार्यकर्ताओं समेत जनसमुद्र उमड़ आया। अपने प्रिय नेता की एक झलक देखने और उनके गिफ्ट पर आभार व्यक्त करने के लिए हजारों हजार लोग घंटों इंतजार करते रहे। जिसपर पीएम मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और रोड शो एवं जनसभा में शानदार संवाद स्थापित किया।

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा मीन मेंख निकालने पर कटाक्ष किया कि उन्हें अब विकास को देखने और उसके साथ जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। हर मुद्दे पर छपास के रोग वाली राजनीति उचित नहीं। जो सड़क या विकास योजनाएं बनी हैं, उसका लाभ सबको मिलेगा कांग्रेसियों को भी। वहीं तंज किया कि चंद कांग्रेस नेताओं के आंख मूंदने से सच्चाई नहीं छिप सकती है। आज विकास और जनकल्याण की योजनाओं को आम लोग अनुभव कर रहे हैं, उसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे में झूठ एवं भ्रम फैलाने से स्वयं कांग्रेस नेताओं की विश्वसनीयता शून्य होती जा रही है। प्रदेश की जनता को पीएम मोदी और सीएम धामी की नीतियों और नीयत पर पूरा भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad