Promote Your Business Here
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित नॉर्मन ई. बोरलॉग फसल अनुसंधान केंद्र की मौसम वेधशाला द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। 18 जून 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वेधशाला के अनुसार सुबह 7:12 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई, जबकि एक जनवरी 2026 से अब तक कुल 247.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हवा की गति 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा अधिकांश समय वातावरण शांत बना रहा। खुले पैन से वाष्पीकरण की दर 8.0 मिमी प्रतिदिन दर्ज की गई।
मिट्टी के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर 2:12 बजे 5 सेंटीमीटर गहराई पर मिट्टी का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, 10 सेंटीमीटर पर 47.9 डिग्री सेल्सियस तथा 20 सेंटीमीटर पर 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सुबह के समय यही तापमान क्रमशः 31.7, 33.4 और 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसानों एवं आम लोगों को पर्याप्त पानी पीने तथा दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
