बीसलपुर: जितिन प्रसाद का ‘रिपोर्ट कार्ड’ लेकर गांव-गांव पहुंचे भाजपाई, बांटे पत्रक
Promote Your Business Here
किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान
2 वर्ष में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
बीसलपुर (पीलीभीत)।
पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व समर्थकों ने बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में वृहद स्तर पर पत्रक (रिपोर्ट कार्ड) वितरण अभियान शुरू किया है।
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि मात्र दो साल में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। हजारों की संख्या में पत्रक छपवाकर संगठन के माध्यम से जनता के बीच बांटे जा रहे हैं ताकि लोग अपने जननेता की उपलब्धियों से रूबरू हो सकें।
पांचों मंडलों में घर-घर जनसंपर्क
बीसलपुर विधानसभा के सभी पांचों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने दुकानों, बाजारों और घरों पर जाकर पत्रक सौंपे। अभियान का नेतृत्व बीसलपुर नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरव गुप्ता, सभासद आरती गुप्ता, ईंटगांव मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, टिकरी मंडल अध्यक्ष सुमित गंगवार और बीसलपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने किया।
ये रहीं 2 वर्ष की प्रमुख ऐतिहासिक उपलब्धियां:
एक्सप्रेस-वे व हाईवे: बीसलपुर क्षेत्र से गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे, बीसलपुर-बरेली मार्ग और बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे के चौड़ीकरण की बड़ी स्वीकृति।
पुलों की सौगात: घुँडी घाट (देवहा नदी), ललोरगुजरानपुर, कितनापुर भौरुआ, लाडपुर (रपटुआ नदी), बडारा (माला नदी), कामघाट और फगुनाई (खंन्नोत नदी) पर बड़े पुलों व सड़कों का निर्माण व स्वीकृति।
बड़ी परियोजनाएं: सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का आधुनिकीकरण, राजूपुर कुंडरी में बायोगैस प्लांट, और राजकीय महिला अस्पताल भवन की स्वीकृति।
जनसुविधाएं: बीसलपुर में सैटेलाइट रोडवेज बस अड्डा व स्टेडियम की स्वीकृति (भूमि मिलते ही निर्माण शुरू), पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों का सभी स्टेशनों पर स्टॉपेज और सांसद निधि से बारात घरों व अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण।
ये रहे उपस्थित:
इस दौरान रजनीश गंगवार, प्रवेश कुमार, शेखर शुक्ला, प्रधान डॉ. प्रथमेश भारद्वाज, परसोत्तम कुमार, मंगली प्रसाद वर्मा, रामवीर सिंह, इश्तियाक अल्वी, रामप्रसाद गंगवार, राममूर्ति वर्मा, विक्रम गंगवार, संजय भारती, सभासद विपिन गुप्ता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
