Ad

(बड़ी खबर)यूकेपीएससी की परीक्षा में चयनित राकेश कुमार को जिलाधिकारी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित ।


समाचार सारांश टीम नेटवर्क चंपावत

यूकेपीएससी की परीक्षा में चयनित राकेश कुमार को जिलाधिकारी ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

​उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले विकासखंड लोहाघाट के ग्राम कलीगाँव निवासी राकेश कुमार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट में शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात राकेश कुमार का चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। श्री राकेश को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए उनकी यह सफलता प्रेरणास्रोत है।

शिक्षा विभाग से अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त श्री नारायण राम तथा गृहिणी श्रीमती बसंती देवी के पुत्र राकेश ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने भाईयों के मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने बताया कि बेनी राम पुनेठा इंटर कॉलेज लोहाघाट से इंटरमीडिएट, स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज से स्नातक और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से एमए करने के दौरान उन्होंने लगातार अपनी तैयारी जारी रखी।

वर्तमान में एआरओ के पद पर सेवा देने के साथ ही राकेश पूर्व में वीपीडीओ (VPDO), सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक और आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर सहायक/ऑपरेटर के पदों पर भी अंतिम रूप से चयनित हो चुके है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने राकेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा राकेश कुमार की यह सफलता चम्पावत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad