समाचार सारांश टीम नेटवर्क Haldwani कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक एम्प्लॉय यूनियन का छठे महाधिवेशन में संगठन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें जय प्रकाश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि सुरेन्द्र शाह को महासचिव के साथ-साथ संगठन की कार्यकारिणी भी चुनी गई है बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश शर्मा.उपाध्यक्ष – प्रेम सिंह राणा , हरीश पंत.महासचिव – सुरेंद्र शाह.संयुक महासचिव- नरेंद्र सिंह बिष्ट , श्रीमती गुंजन के अलावा कार्यालय सचिव – जितेंद्र सती तथा कोषाध्यक  पद के लिए संतोष पंत का चुनाव हुआ है ।
इस दौरान हुए अधिवेशन की अध्यक्षता विनोद बिष्ट के द्वारा की गई जिसमें सीके. जोशी ( महासचिव (UBEU) , राजन पुंडीर ( उपमहासचिव UBEU) प्रवीण शाह ( अध्यक्ष UBU) बहादुर सिंह बिष्ट (संरक्षक- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद्) विपिन गुप्ता (जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल नैनीताल) त्रिभुवन फर्त्याल ( सचिव व्यापार मंडल नैनीताल) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में
नवीन वर्मा ( प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड और उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण परिषद उत्तराखंड राज्य मंत्री ) ने भी अपने विचार रखें। संगठन के चुनाव श्री केएन शर्मा चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

चुनाव के बाद संगठन की बैठक की गई जिस में बैंक प्रबंधन द्वारा वेतन पुनर्निर्धारण जो वर्ष 2012 से लंबित है को शीघ्र करने के लिए प्रबंधन से बात के जाएगी एवं बैंक प्रबंधन द्वारा जो प्रमोशन नियमों के अनुसार नहीं किए गए हैं उन पर भी चिंता व्यक्त की गई ।उपरोक दोनों मांगों पर संगठन शीघ्र बैंक प्रबंधन से वार्ता करेगा एवं इनका पूर्ण समाधान किसी भी स्थिति में  सुनिश्चित करेगा ।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *