Ad

(बड़ी खबर)प्रेमी से बेटी कर रही थी फोन पर बात, पिता ने देखा तो दिया गला दबा. मौत।


बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते देख गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन सुबह से गांव में उल्टी-दस्त से मौत होने की बात फैलाकर चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। लेकिन ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सोमवार रात की घटना, सुबह बताया बीमारी से मौत

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात क्रांति अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। पिता ने देख लिया और गुस्से में उसका गला दबा दिया। मौके पर ही क्रांति की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने गांव में प्रचार किया कि क्रांति की मौत ज्यादा उल्टी-दस्त होने से हुई है। इसके बाद आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी होने लगी।

शक होने पर एक ग्रामीण ने सिरौली पुलिस को सूचना दे दी। एसओ विनोद कुमार फोर्स के साथ तुरंत बरसेर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव कब्जे में लेकर पूछताछ की तो परिजनों के बयान आपस में नहीं मिले। संदेह गहराने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतका के चाचा की तहरीर पर पिता और क्रांति के दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad