Ad

बड़ी खबर (चंपावत) इस मेले के लिए है यह रूट प्लान, पहाड़ को व हल्द्वानी, टनकपुर आने वाले यात्री कृपया ध्यान दें ।।



श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार चम्पावत पुलिस
रीठा साहिब जोड़ मेला–2026 के लिए जारी यातायात संचालन योजना

  1. सामान्य यातायात व्यवस्था
  • मेले की अवधि में यातायात संचालन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन नियंत्रित रहेगा।
  • पर्वतीय एवं संकरे मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यकता अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
  • सभी श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
  1. टनकपुर दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
    (क) बड़े वाहन / बसें / ट्रैवलर / मालवाहक वाहन
  • बड़े वाहन सुखीढांग क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।
  • यहां से श्रद्धालुओं को छोटे वाहनों/टैक्सी/शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • मार्ग : सुखीढांग → बानखाल पुल तिराहा → सिसनी बैंड → परेवा → श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा

(ख) छोटे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन

  • छोटे वाहन नियंत्रित यातायात व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे।
  • पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी।
  1. चम्पावत / लोहाघाट दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
  • चम्पावत, लोहाघाट एवं देवीधुरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु निम्न मार्ग का उपयोग करेंगे :
    सुखीढांग → चम्पावत → लोहाघाट → धूनाघाट → श्री रीठा साहिब → लधियाघाटी वर्कशॉप तिराहा से बानखाल पुल → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग
  • वापसी हेतु भी यही मार्ग निर्धारित रहेगा।
  • रीठा साहिब गुरुद्वारा के समीप अनावश्यक वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • गुरुद्वारा मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  1. हल्द्वानी / खनस्यू / पतलोट क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
  • छोटे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन निम्न मार्ग से संचालित होंगे :
    हल्द्वानी → खनस्यू → पतलोट → मेला चौक → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग श्री गुरुद्वारा वापसी हेतु भी यही मार्ग लागू रहेगा।
  1. पर्वतीय मार्गों हेतु विशेष सुरक्षा निर्देश
  • वाहन धीमी गति एवं नियंत्रित तरीके से चलाएं।
  • ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
  • दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
  • सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।
  • शराब/मादक पदार्थ सेवन कर वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
  • खतरनाक मोड़ों पर हॉर्न का प्रयोग करें।
  • पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें।
  • सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध न करें।
  • संशोधित साइलेंसर, तेज ध्वनि एवं रैश ड्राइविंग करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • भारी भीड़ एवं संकरे मार्ग के कारण वाहनों को एक लाइन में संचालित करें।
  1. पार्किंग व्यवस्था
  • सभी वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किए जाएं।
  • गुरुद्वारा परिसर एवं मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
  • यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी/क्रेन कार्यवाही की जाएगी।
  1. आपातकालीन एवं सहायता सेवाएं
  2. डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम, चम्पावत – 9411112984
  3. CO चम्पावत/टनकपुर – 9456593371 / 9456593370
  4. TI चम्पावत – 8218932228
  5. SO बनबसा – 9870751244
  6. SHO टनकपुर – 9411112916
  7. SHO चम्पावत – 9997808656
  8. चौकी प्रभारी चल्थी – 9917957051
  9. SHO लोहाघाट – 8449946555
  10. थानाध्यक्ष पाटी – 9568221945
  11. थानाध्यक्ष रीठा साहिब – 9411112920
  12. आपातकालीन सेवा – 112
    जनपद चम्पावत पुलिस की अपील
  • पुलिस एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
  • धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें।
  • सुरक्षित यात्रा करें एवं दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad