Ad

बड़ी खबर(देहरादून)कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बुनकरों से की मुलाकात।।


होटल और पर्यटन उद्योग में बढ़ेगा उत्तराखंड सिल्क का उपयोग
देहरादून। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री Dhan Singh Rawat ने शुक्रवार को प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड सिल्क पार्क भवन का निरीक्षण कर बुनकरों और कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, बुनाई कार्यशाला और प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया।
मंत्री ने अधिकारियों को बुनकरों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल और पर्यटन उद्योग में स्थानीय सिल्क उत्पादों को बढ़ावा देकर कारीगरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों के लिए सिल्क परिधान तैयार करने का सुझाव देते हुए कहा कि राज्य सरकार सिल्क उद्योग को मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad