बदायूं में इंटरमीडिएट के निखिल और हाईस्कूल की श्वेता बने टॉपर
बदायूं में इंटरमीडिएट के निखिल और हाईस्कूल की श्वेता बने टॉपर
बदायूँ।यूपी बोर्ड ने गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जिले में इस बार भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किया है।वहीं इंटरमीडिएट में भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के निखिल ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की श्वेता ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिले की टॉप टेन में पहला स्थान हासिल किया।
बदायूं जनपद का बोर्ड से जारी रिजल्ट के अनुसार इंटरमीडिएट में राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के सुधांशु ने 90.60 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के महेश ने 90.20 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना ने 89.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन की अंशी तिवारी ने 89.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं के अनुज कुमार और भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन की कनक शर्मा ने 89 फीसदी अंक हासिल किए। एसकेएम इंटर गनगोला दातागंज के सुरेंद्र और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल ने 88.80 फीसदी अंक प्राप्त किए। गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन की शिवी वर्मा ने 88.60 फीसदी अंक हासिल किए। डॉक्टर एससी सिंह इंटर कॉलेज गुलड़िया की कशिश पटेल और श्रीराम चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के हर्ष प्रताप सिंह ने 88.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के प्रशांत शाक्य ने 88.20 फीसदी अंक हासिल किए।


