स्वराज आश्रम में ध्वजारोहण कर कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य एवं विधायक श्री सुमित हृदयेश ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर महानगर एवं जिला कांग्रेस परिवार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे—की निरंतर याद दिलाता है। आज आवश्यकता है कि हम संविधान की आत्मा की रक्षा करें तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाएं।

विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकार, सम्मान और समान अवसर प्रदान करता है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव संविधान की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ करती रहेगी।

महानगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट एवं जिलाध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए आत्ममंथन का अवसर है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत है। आज के दिन हम यह संकल्प लेते हैं कि आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।

ध्वजारोहण के उपरांत जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कांग्रेसजनों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश नैनवाल, हरिश मेहता, एन. बी. गुणवंत, विजय सिजवाली, शोभा बिष्ट, मलय बिष्ट, राधा आर्य, सुहैल सिद्दीकी, गोविन्द बगडवाल, राजेंद्र उपाध्याय, जाकिर हुसैन, सतनाम सिंह, बिनोद कुमार, शरीफ पार्षद, मनोज बिष्ट, आशिफ सलमानी, मंजू पाण्डे, पुष्पा तिवारी, लता पाण्डे, हरीश लाल वैध, महेसानंद, प्रकाश चंद, भुवन आर्य, उदित करायत, संजय जोशी, दीवान सिंह मटियाली, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, सूरज प्रकाश, धर्मवीर एडवोकेट, अमित रावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *