Ad

(बड़ी खबर) लव इन रिलेशनशिप्स में रहते रहते की पत्नी की हत्या ।।


गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता एक 22 साल महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने उसी घर में रहने वाले महिला के पति और उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

! जहां पति अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ रहता था, उसी घर के बाथरूम से मिली लापता पत्नी की सड़ी हुई लाश फैली सनसनी. गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता एक 22 साल महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने उसी घर में रहने वाले महिला के पति और उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के उमरैन गांव निवासी मधु के रूप में हुई है. मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव निवासी अंकित भगत से हुई थी. बताया गया कि अंकित खेती से जुड़ा हुआ था और फिलहाल बेरोजगार था. जानकारी के मुताबिक 21 मई को मधु अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. मृतका के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि उसी दिन उनके दामाद अंकित और उसके परिजन उनके घर पहुंचे थे और दावा किया था कि मधु घर से कुछ जेवर लेकर कहीं चली गई है. परिवार को इस बात पर संदेह हुआ और अगले दिन वे शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. इसी दौरान अंकित भी अचानक गायब हो गया. इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने 21 मई को मधु को उसके पति अंकित के साथ स्कूटर पर जाते देखा था. इसके बाद पुलिस ने अंकित का बैकग्राउंड तो पता चला कि उसने दो साल पहले मानेसर बस स्टैंड के पास एक कमरा किराए पर लिया था, जहां वह एक अन्य महिला के साथ रह रहा था. रविवार को पुलिस टीम जब उस कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी. जांच के दौरान बाथरूम में मधु का शव बरामद हुआ, जो काफी हद तक सड़ चुका था. सूत्रों के अनुसार, पड़ोसियों ने अंकित और उसकी लिव-इन पार्टनर को 22 मई की रात कमरे से जाते हुए देखा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad