करनाल,-: करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में डेरी किसान मेले का आयोजन संस्थान द्वारा किया जा रहा है, जहां कई प्रदेशों से पशुपालक अपने उत्तम नस्लों के पशुओं को लेकर मेले में पहुंच रहे हैं। वहीं डेरी मेले में जहां दुधारू पशुओं की चर्चा हो रही हैं। इसके साथ सबसे ज्यादा अगर चचर्चा यहां किसी स्टाल की हो रही है तो वो जींद के रहने वाले पति-पत्नी द्वारा बनाई जा रही मशरूम की जलेबी व पकौड़ों की हो रही है।
Promote Your Business Here
ऐसे ही एक दंपति अशोक और सुनीता जींद से करनाल में डेरी किसान मेले में पहुंचे हैं जिन्होंने यहां पर मशरूम से बनी हुई जलेबी की स्टाल लगाई हुई है। जी हां लोगों ने मैदे से बनी हुई जलेबी तो खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने सोचा है कि मशरूम से भी जलेबी तैयार की जा सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। पिछले कई सालों से अशोक और उनकी पत्नी सुनीता मशरूम की जलेबी बना रहे हैं।
मेले में पहुंचे प्रगतिशील किसान अशोक और उनकी पत्नी सुनीता पिछले कई सालों से मशरूम की जलेबी बना रहे है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसका
