ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी छर्रा महेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना गंगीरी पुलिस व क्राइम इंटेलिजेनस विंग देहात की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तों को नकली नोट, गांजा कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 02 करोड 47 लाख के नकली नोट, 06 किलो 600 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा, अवैध तमंचा व कारतूस, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त कार यू०पी० 24 ए०वाई0 3434 सहित बिलौना रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में

पकड़े गए गए अभियुक्तों ने बताया कि नोटों की गड्डी पर सबसे ऊपर एक असली नोट लगाकर लोगों को मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करते थे तथा नकली नोटों को असली के रूप में दिखाकर झांसे में लेकर रुपयों की डीलकर कुछ पैसे अपने खाते में डलवा लेते थे तथा शेष पैसे डिलीवरी के समय देने की कह देते थे एवं बदले में नकली नोट भेज देते थे, इस प्रकार लोगों से धोखाधड़ी करते थे। वहीं पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम हसनैन पुत्र असगर अली निवासी ककराला थाना अल्हापुर जनपद बदायूं, अतीक अहमद पुत्र मकबूल अहमद निवासी 27/11 मैन फस्ट क्रॉस दरगाही मस्जिद एम०के०डी०के रोड मण्डी मोहल्ला थाना मण्डी जनपद मैसूर कर्नाटक, मुकेश कुमार पुत्र वासुदेव निवासी कोडरा थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ व सलीम पुत्र सादिक अली निवासी ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं बताया। (अलीगढ़ न्यूज़)

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *