नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु लगातार सार्थक प्रयास करती पौड़ी पुलिस।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पौडी पुलिस ने 1.5 लाख कीमत की 4.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार व सी0आई0यू0 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की जा रही थी इस दौरान पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति मो0 इमरान जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, शक होने पर चेकिंग हेतु रोका गया। इसी दौरान चेकिंग करने पर व्यक्ति के कब्जे से 4.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति मो0 इमरान,निवासी- लकड़ी पड़ाव कोटद्वार को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 101/2025, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-101/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम मो इमरान।

नाम पता अभियुक्त
मो0 इमरान (उम्र 32 वर्ष) पुत्र तस्लीम अहमद, निवासी- लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार

बरामद माल
4.95 ग्राम स्मैक बरामद ।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री राजाराम डोभाल।
  2. मुख्य आरक्षी श्री संतोष कुमार
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *