ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

थाना राजपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25/04/2025 को आई0टी पार्क के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 01 महिला अभियुक्ता सीता देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक साहनी को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना राजपुर में NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता

1- सीता देवी पत्नी स्व० अशोक साहनी, निवासी गोविंदगढ़, थाना कैंट, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष।

बरामदगी

01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

1- उ०नि० दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क
2- का० प्रदीप
3- का० विशाल
4- म०का० संध्या रावत

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *