हल्द्वानी-: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी नई बाइक लेकर दोस्त संग घूमने निकला था।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद जाहिद फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा मोहम्मद कैफ भी उनकी मदद करता था। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर चार बजे कैफ ने एक एजेंसी से नई बाइक खरीदी और घर लौट आया। शाम को नमाज पढ़ने के बाद वह अपने दोस्त अयान के साथ घूमने निकला।

रात करीब नौ बजे बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद कैफ की मौत हो गई।

कैफ की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी एक बहन देहरादून में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बहन घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है, कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *