हरिद्वार। यहां झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बहादराबाद क्षेत्र के रुहालकी गांव के निवासी शुभम (18) और मोनू (19) के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थे। वहीं घायल युवक आदित्य, मंगलौर क्षेत्र के जैनपुर गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम जब ये तीनों देवबंद के फतेहपुर गांव से लौट रहे थे, तभी झबरेड़ा के लखनोता चौराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर-बुग्गी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *