एबीएस ब्लॉक के कारण कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि पिलखुआ–हापुड़–बाबूगढ़– कुचेसर रोड (PKW–HPU–BBO–QXR) रेल खंड में 16 जून 2026 को आवश्यक एबीएस (ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग ) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है तथा कुछ गाड़ियों को पुनर्निर्धारित किया गया है।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ:-
- गाड़ी संख्या 05580 ( आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ) आज JCO 16.06.2026 को गाजियाबाद स्टेशन से संचालित किया जायेगा एवं परिवर्तित मार्ग –रूड़की –मुरादाबाद मार्ग से संचालित किया जायेगा I यह गाड़ी हापुड़ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार स्पेशल JCO16.06.2026 को गाजियाबाद–कानपूर सेंट्रल –लखनऊ मार्ग से संचालित किया जायेगा I यह गाड़ी मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 14322 भुज–बरेली एक्सप्रेस JCO15.06.2026 को गाजियाबाद–रूड़की –मुरादाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। यह गाड़ी पिलखुआ , हापुड़, गजरौला तथा अमरोहा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
पुनर्निर्धारित रेलगाड़ियाँ :- - गाड़ी संख्या 15060 आनंद विहार टर्मिनल–लालकुआं एक्सप्रेस JCO16.06.2026 को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान समय 19:30 बजे रहेगा।
- गाड़ी संख्या 14008 आनंद विहार टर्मिनल–रक्सौल एक्सप्रेस JCO16.06.2026 को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान समय 19:00 बजे रहेगा।
- गाड़ी संख्या 15304 नई दिल्ली–कासगंज एक्सप्रेस JCO16.06.2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान समय 19:00 बजे रहेगा।
- गाड़ी संख्या 15274 आनंद विहार टर्मिनल–रक्सौल एक्सप्रेस JCO16.06.2026 को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान समय 19:15 बजे रहेगा।
- गाड़ी संख्या 64554 गाजियाबाद–मुरादाबाद मेमू JCO16.06.2026 को गाजियाबाद से प्रस्थान समय 20:00 बजे रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे पूछताछ सेवा, Rail One एप, एनटीईएस अथवा संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
