Ad

(रेलवे ब्रेकिंग)यहां से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, परीक्षार्थी हो जाओ तैयार ।।


: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05309/05310 बरेली जं.-मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 21 मई,2026 को निम्नवत किया जायेगा।

05309 बरेली जं.-मथुरा जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई,2026 को बरेली जं. से 04.00 बजे प्रस्थान कर बदायँू से 04.48 बजे, उझानी से 05.00 बजे, सोरो सुकर क्षेत्र से 05.32 बजे, कासगंज से 06.10 बजे, सिकन्दरा राव से 06.36 बजे, हाथरस सिटी से 07.17 बजे तथा मथुरा कैंट से 08.30 बजे छूटकर मथुरा जं. 08.45 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05310 मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई,2026 को मथुरा जं. से 13.10 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 13.25 बजे, हाथरस सिटी से 14.13 बजे, सिकन्दरा राव से 14.42 बजे, कासगंज से 15.20 बजे, सोरा सुकर क्षेत्र से 15.40 बजे, उझानी से 16.17 बजे तथा बदायूँ से 16.35 बजे छूटकर बरेली जं. 17.50 बजे पहुॅचेगी।

इसके अतिरिक्त परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न निर्णय लिये गये है –

  1. 55335 कासगंज-मथुरा जं. सवारी गाड़ी का कासगंज से निर्धारित समय 11.40 बजे के स्थान पर 80 मिनट रि-शिड्यूल कर कासगंज से 13.00 बजे चलाई जायेगी।
  2. 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से निर्धारित समय 11.40 बजे के स्थान पर 65 मिनट रि-शिड्यूल कर कानपुर अनवरगंज से 12.45 बजे चलाई जायेगी।
  3. 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी रावतपुर से फर्रूखाबाद के मध्य 65 मिनट नियंत्रित कर फर्रूखाबाद से 11.00 बजे के स्थान पर 13.00 बजे चलाई जायेगी। (सुमित कुमार) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad