Ad

(रेलवे ब्रेकिंग)उत्कृष्ट कार्य करने पर नौ रेल कर्मचारी सम्मानित ।।


बरेली, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा ने मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में इज्ज्तनगर मंडल पर संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए 09 रेल कर्मचारियों को ’कार्यकुशलता प्रमाण पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले सर्वश्री शैलेन्द्र कुमार सुमन, लोको पायलट (मेल), बरेली सिटी; योगेश कुमार, ट्रैक मेन्टेनर-।। अधीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे), कन्नौज; यादराम, ट्रैक मेन्टेनर-।।। अधीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे), बदायूँ; रामवीर, ट्रैक मैन्टेनर-।।, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे), बदायूँ; महादेव प्रसाद, लोको पायलट (मेल), कासगंज; अनूप कुमार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, कासगंज; शोभित मिश्रा, स्टेशन मास्टर, गंजडुंडवारा; मनीश कुमार, लोको पायलट (माल), बरेली सिटी; नागेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, बरेली सिटी शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रेड़तौलिया सहित सभी शाखा अधिकारियों ने कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रसंशा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad