सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती: संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी की गई है। आयोग ने विज्ञापन संख्या-73/उ०अ०से०च०आ०/2025 के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में 128 रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।
गौरतलब है कि इन पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 25 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के आधार पर अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) हेतु प्रारंभिक औपबंधिक श्रेष्ठता सूची 23 मार्च 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।
इसी क्रम में एक अभ्यर्थी द्वारा अपने CTET/UTET अंकों के संबंध में आयोग को प्रत्यावेदन दिया गया। आयोग ने मामले की जांच करते हुए प्रत्यावेदन का निस्तारण किया और अब संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थी संशोधित सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
(ब्रेकिंग न्यूज़)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संशोधित औपबंधिक श्रेष्ठता सूची की जारी


