समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: एक माह से गुमशदा नाबालिक युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद किया परिजनों को सुपुर्द।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी युवती

नाबालिक युवती की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त ।

थाना राजपुर

वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य मे उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें यथाशीघ्र ढूंढने हेतु निर्देशित किया गया है। 

20 जनवरी को एक महिला निवासी चालंग गांव सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 20/02/25 को मोबाइल सर्विलांस तथा मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना की सहायता से उक्त गुमशुदा युवती को जनपद सरसावा बिहार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वो अपने घर वालों से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गयी थी। युवती द्वारा अपने साथ किसी भी अपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया। पिछले 01 महीने से लापता युवती के सकुशल वापस मिलने पर युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *