*जनपद देहरादून: सोंग नदी से एसडीआरएफ ने किया एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
आज दिनांक 01 जुलाई 2025 की रात्रि को कोतवाली डोईवाला द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि गुल्लर घाटी, सॉन्ग नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से मुख्य आरक्षी कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग रात्रि 8:45 बजे सोंग नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
